Spread the love
बेतिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डॉ. संजय जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन श्रीराम के लिये सहयोग राशि संग्रह का समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सबसे प्रमुख दानदाता के रूप में नगर परिषद की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया शामिल हुईं। उन्होंने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की दान राशि का चेक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या का निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर महज एक मंदिर नहीं है। वह करोड़ों भारतियों की कालजयी आस्था और गौरव का प्रतीक है। देश व दुनियाभर के करोड़ों आस्थावान लोगों के श्रद्धा के केंद्र के रूप में बन रहे इस मंदिर पुनर्निर्माण से भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना होगी। केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
श्रीमती सिकारिया ने कहा कि श्रीराम मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भारतीयता का सांस्कृतिक इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।इस मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, प्रमोद अग्रवाल, सुशील रूंगटा, सोनू अग्रवाल इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावे प्रमोद लुंडिया ने एकसठ हजार, अंजनी मोटानी ने इक्यावन हजार, संजय झुनझुनवाला ने इक्यावन हज़ार, मदन लाल गोयनका ने इक्यावन हजार, गंगा देवी गोयनका ने इक्यावन हजार, विजय गोयनका ने इक्कीस हजार, विमल अग्रवाल ने इक्कीस हजार, रवि गोयनका ने ग्यारह हजार, विजय झुनझुनवाला ने ग्यारह हजार रुपयों का चेक सहयोग निधि में दिया।