भागलपुर। एकांतवास केंद्र में रह रहे प्रवासी मजदूरों को समुचित व्यवस्था नहीं दिए जाने के विरोध में गुरुवार को बिहार राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक दिवसीय धरना बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर भागलपुर में दिया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने किया। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि एकांतवास केंद्र में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए नीतीश सरकार सोने, खाने, दवाई एवं मनोरंजन की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि एकांतवास केंद्र में समय बिता कर घर जा रहे लोगों की जांच नहीं हो रही है। वैसै लोगों की डॉक्टर के द्वारा जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड विहीन सभी गरीब परिवारों को राशन मुहैया कराया जाना चाहिए। प्रवासी मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाय। अन्य राज्यों में अभी तक फंसे बिहार के मजदूरों को बिहार लाकर सही से जांच कराकर उन्हें घर पहुंचाया जाए। बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाया जाए। बिहार सरकार केवल घोषणाएं करती है। जमीन पर कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। यह सरकार घोषणाओं की डफोरशंखी सरकार है। दिल्ली, गुजरात एवं महाराष्ट्र आए सभी प्रवासी मजदूर को प्रखंड मुख्यालय में रखा जाय। राज्य में मजदूर कानून के तहत उन्हें सुविधा मुहैया कराया जाए। पदाधिकारी घर में न बैठकर एकांतवास केंद्र का भ्रमण करें। कोरोनावायरस के नाम पर आए सहयोग राशि का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक करें। यह भागलपुर के सृजन घोटाला से बड़ा घोटाला साबित होगा। कोरोना महामारी के बचाव में पदाधिकारी फर्जी बिल बना रहे हैं। देश में सैकड़ों मजदूर की मौत पैदल चलते चलते हो गई। काई लोग सड़क दुघर्टना मारे गए। आलम यह है कि गर्भवती महिला रोड एवं ट्रेन में बच्चे को जन्म दे रही है। इससे बड़ा सुशासन का सच क्या होगा? उपरोक्त विषय पर अविलंब सुधार नहीं हुआ तो व्यापक लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लड़ी जाएगी।
Spread the love
एकांतवास केंद्र में समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग
0
79
Spread the love
RELATED ARTICLES
दियारा में गोली मारकर खलासी की हत्या
छपरा। जिले के डोरीगंज तथा भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के सीमावर्ती बलवंत टोला दियारा क्षेत्र में बालू लोडिंग को लेकर उत्पन्न विवाद में...
सरकार नागरिकों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह- नगर विकास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा में प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि बिहार...
स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होने से बढ़ी चहल-पहल
पूर्णिया। जिले के बनमनखी अनुमंडल के सरसी थाना क्षेत्र स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में सोमवार से पठन-पाठन शुरू हो गयी है।...
Most Popular

पंचायत चुनाव से सम्बंधित जिला स्तरीय बैठक
मोतिहारी। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचन 2021 के संबंध में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक गुरुवार...