Spread the love
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के चौतरवा थाना की पुलिस में पशु तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर एक दर्जन मवेशियों के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने दो पिकअप भी जप्त किया है।
थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने आज बताया कि चौतरवा थाना की पुलिस शुक्रवार की रात्रि गस्ती पर थी इसी दौरान सूचना मिली की रायबारी महुआ गांव की तरफ से दो पिकअप पर लादकर पशु तस्कर पशुओ को बाहर ले कर जाने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने उक्त मार्ग पर छापेमारी अभियान चलायाऔर दो पिकअप में लदे 12 बैलो को तस्करो के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप में जबरन ठूसकर बैलो को लादा गया था। साथ ही इन बैलो की बेरहमी से पिटाई भी की गई थी। उन्होंने बताया दिन बताया कि पांच पशु तस्करों के साथ 12 पशु के साथ मोहम्मद जुनैद,रेयाज,शेख मुन्ना, मोहम्मद समैर एवं समीउल्लाह को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार पशु पशु तस्कर पूर्वी चंपारण जिला के निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पशु तस्करों ने बताया है कि चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबरी महुआ गांव निवासी नौशाद अली, दिलनवाज अली, सहजाद अली, मुन्ना एवं शमीम के द्वारा चोरी की पशुओं की बिक्री उन लोगों के साथ की गई थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 10 लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही तस्करों के पास से 2 पिक अप पर लदे 12 बैल भी बरामद कर लिए गए हैं।