Spread the love
गया। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस नेता कृष्ण मूर्ति एवं गया से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य (डेलीगेट) प्रो. अरुण कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि एक बार कांग्रेस को मौका दें , बिहार की तस्वीर बदल जाएगी। दोनों ने बिहार के सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग बिहार के स्वर्णिम अतीत को पुनः स्थापित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य बनें। दोनों नेताओं के अनुसार बिहार सर्वदा से ज्ञानस्थली और पथ प्रदर्शक रहा है। पिछले कुछ दशकों के दौरान राजनीतिक गिरावट ने बिहार की विशिष्टता को खो दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “बोले बिहार, बदलें सरकार ” कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता लेकर हमें बिहार के नव निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।