Spread the love
नई दिल्ली। अब आपके लिए स्विस बैंकों की तरफ से एक नया रुल बनाया जाएगा। जिसमें बताया गया है कि भारतीय लोगों के पैसों की जानकारी अब गोपनीय नहीं रहेगी। स्विस बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी आज भारत के कर विभाग के पास होगी। दरअसल भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए समझौते के अंदर अब दोनों देश बैंक खातों से जुड़ी सूचनाएं एक दूसरे से साझा करेंगे। इस समझौते के आज से लागू होने के बाद भारतीय नागरिकों के स्विस बैंक खातों से पर्दा उठने की संभावना है।