सहरसा। कुश्ती के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने वाले मेजर हरेन्द्र सिंह लगातार चौथी बार नेशनल कोच बनाये गए हैं। खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है। सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जांलधर पंजाब मे आयोजित किया गया। जिले के मृत कुश्ती को कम समय मे बिहार में सहरसा जिले का नाम रोशन किये है। जिले के अब तक 55 पुरूष, महिला पहलवानों ने अलग अलग वजन मे राज्य स्तरीय कुशती प्रतियोगिता मे महिला पहलवान प्रीतम कुमारी मंडी हिमाचल प्रदेश मे नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लिए।
साथ ही पुरूष, महिला पहलवानों ने अलग अलग वजन मे द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाकर जिले का नाम पूरे बिहार मे रोशन किया। जिले मे दूसरा राज्य स्तरीय जूनियर, सब जूनियर स्व. चंद्रशेखर प्र. सिंह, सरस्वती देवी स्मृति कुश्ती प्रतियोगिता बिहार के प्रथम खेल भवन मे मार्च के प्रथम सताप्ह मे आयोजित किया जायेगा।उन्होने बताया कि बीजेपी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के माताश्री, पिताजी के नाम से यह राज्य स्तरीय कुशती प्रतियोगिता कराया जायेगा।