पटना। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है और इससे किसानों के अलावा आम लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में पार्टी नेताओं ने किसानों को इन कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दी। रालोसपा ने किसानों और दूसरे वर्ग से जुड़े लोगों को किसान कानूनों को लेकर बताया कि सरकार कृषि कानूनों की सच्चाई लोगों को नहीं बता रही है, बल्कि भ्रम फैला रही है।
चौपाल के नौवें दिन बुधवार को बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित किसान चौपाल में रालोसपा नेताओं ने किसानों से संवाद स्थापित किया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में युवा रालोसपा अभियान समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजदेव कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रामशरण कुशवाहा और राजेश सिंह भी मौजूद थे।