बेगूसराय। सब्जी उत्पादन के प्रति किसानों की बढ़ी ललक के मद्देनजर कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा बैगन की फसल में लगने वाले कीट की रोकथाम के लिए किसानों को अग्रिम प्रत्यक्षण के तहत शुक्रवार को कीटनाशक उपलब्ध कराया गया है। खोदावंदपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. सुनीता कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान समय में बैंगन की खेती में कई प्रकार के कीट लग जाते हैं, जो कि फसल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों को बड़ी आर्थिक क्षति होती है। इसके कारण अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण करने का निर्णय लिया गया था, जिसके माध्यम से मुसहरी गांव के 20 से अधिक किसानों को प्रत्यक्षण के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि समय पर कीटनाशक के उपयोग और देखभाल से उपज अच्छा होने पर आर्थिक समृद्धि होगी, किसान आत्मनिर्भर होंगे। किसानों के हित में सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उसका लाभ लेकर किसानों को हमेशा अग्रणी खेेती की ओर अग्रसर रहनी चाहिए। प्रत्यक्षण कार्य संचालित कर रहे वैज्ञानिक डॉ. विवेक कुमार खरे ने बताया कि बैंगन में तना छेदक एवं फल का प्रकोप काफी मात्रा में होता है। यदि किसान उचित समय पर उचित दवा का प्रयोग करें तो इस पर हद तक रोक लग सकती है। एक मिलीलीटर (एम.एल.) स्पाइनोसेङ 45 ईसी दवा को ढ़ाई लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से इसकी रोकथाम होती है। इसके अलावा लॉकडाउन की स्थिति में किसानों को खेती को बेहतर बनाने के मुख्य मुद्दे पर चर्चा की गई तथा कृषि विज्ञान केंद्र ने इसमें तत्पर रहने की बात है।
Spread the love
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बैंगन की फसल में कराया जा रहा है अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण
0
113
Spread the love
RELATED ARTICLES
मुज़फ़्फ़रपुर जेल में छापेमारी, जेल सुरक्षा में अब लगेंगे बीएमपी जवान
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ज़िले के डीएम प्रणव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यहां केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में कारा के...
उद्योग मंत्री के निर्देश पर डीएम ने पेपरमील का किया निरीक्षण
सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को बैजनाथपुर पेपर मील परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े पेपर मील के भवन, औद्योगिक संरचना सहित...
महिषी के संजय सारथी ने भोजपुरी फिल्म में निभाई खलनायक की भूमिका
सहरसा। कोसी के लाल महिषी प्रखंड के लहुआर तेलहर निवासी संजय सारथी सिनेमा जगत में धमाल मचा रहें हैं। वे अब तक कई फिल्मो...
Most Popular

महिला दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाएं करेगी रक्तदान
सहरसा। महिलाओ के सशक्तिकरण एवं उनके हितो के लिए समर्पित सामाजिक संस्था ' संगिनी उम्मीद की किरण ' आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला...