बेगूसराय। देश के समग्र विकास में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बेगूसराय को एक और बड़ा तोहफा दिया है। पूर्व से ही दो राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-31 और एनएच-28) के बाद अब बेगूसराय एक और राष्ट्रीय उच्च पथ-122बी से जुड़ने वाला है। 20 जुलाई को बेगूसराय समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सहमति समेत अन्य कार्यों के लिए एक विशेष बैठक बुलाई गई है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बैठक में शामिल होने के लिए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी पत्र लिखा है। हालांकि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे होने के कारण गिरिराज सिंह के इस बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है, गिरिराज सिंह के बदले उनके प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में बेगूसराय जिले को केंद्रीय योजनाओं की 30 हजार करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। सौगात के अगली कड़ी में अब नव घोषित राष्ट्रीय उच्च पथ-122बी बेगूसराय एवं पटना की दूरी को आसान कर देगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने जडुआ-महनार-मोहद्दीनगर-बछवाड़ा एनएच-122बी अस्तित्व में आएगा। इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए मार्ग लेखन एवं भूमि अधिग्रहण का काम प्रारंभ हो गया है। 20 जुलाई को नव घोषित राष्ट्रीय उच्च पथ-122बी के मार्ग रेखन, सहमति एवं अन्य निर्णयों के लिए एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में इस राजमार्ग को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनडीए की सरकार ने बेगूसराय जिले को औद्योगिक विस्तार, राजमार्ग, पुल तथा खाद कारखाना के माध्यम से एक बार फिर बिहार की औद्योगिक राजधानी बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। नवघोषित राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कारण बेगूसराय एवं राजधानी की दूरी कम हो जाएगी एवं यात्रा सुविधा का विकास होगा। इस राजमार्ग के बनने से बछवाड़ा के चमथा एवं अन्य दियारा क्षेत्रों का भी बहुमुखी विकास संभव हो सकेगा।
Spread the love
केन्द्र सरकार ने बेगूसराय को दी एक और राष्ट्रीय उच्च पथ की सौगात, प्रक्रिया शुरू
0
288
Spread the love
RELATED ARTICLES
मोतिहारी के अलोक ने बनायीं व्हाट्सएप से भी बेहतर एप, आईटी क्षेत्र में सनसनी
सागर सूरज
मोतिहारी। रघुनाथपुर निवासी एक 14 वर्षीय बच्चे ने लॉक डाउन को अवसर के रूप में तब्दील करते हुए व्हाट्सअप्प से भी बेहतर फीचर वाला...
एक मार्च से पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं होंगी शुरु, गाइडलाइन जारी
पटना। बिहार में एक से लेकर पांचवीं की कक्षाएं एक मार्च से खुल जाएंगी। इसे लेकर विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ग्रामीण...
युवक को गोली मारी, गंभीर अवस्था में इलाजरत
दरभंगा। जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधा गांव के निकट गुरुवार की देर शाम एक युवक को गोली मार दी गयी। जिसकी पहचान...
Most Popular

आग से झुलस कर बच्चे की मौत
बेतिया। जिले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के दहड़वा टोला गांव में बीती रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक बच्चे की झुलस...