दरभंगा। जिले में कोरोना से पहली मौत का मामला सोमवार की रात को सामने आया है। दरअसल पिछले दिनों इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके एक प्रवासी के लिए गए सैंपल की जाँच रिपोर्ट के पाजिटिव आने के बाद प्रखंड प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी हड़कंप-सा मच गया है। उल्लेखनीय है कि हनुमान नगर प्रखंड अंतर्गत पंचोभ पंचायत के एक गांव स्थित अपने ससुराल में गत 5 जून को उक्त युवक ने इलाज के इंतजार में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पंचोभ पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी की पहल पर मृत युवक के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था और सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मृत युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक के संपर्क में आए 13 लोगों का सैंपल लेते हुए उन्हें गांव के ही स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उसकी पत्नी व तीन बच्चों को घरेलू एकांतवास में रखा गया है। फिलहाल सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। जिलाधिकारी ने गांव में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराए जाने संबंधी निर्देश दिया है। बताते चलें कि जिले में अब तक 130 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 82 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
Spread the love
जिले में सामने आया कोरोना से पहली मौत का मामला
0
134
Spread the love
RELATED ARTICLES
अरुण कुमार सिंह बने बिहार के मुख्य सचिव
पटना। बिहार के नए मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे। इस बाबत रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
जारी आदेश...
480 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
पूर्णिया। शराब और गांजा तस्कर आजकल तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
बायसी थाना पुलिस ने रविवार को बायसी के दालकोला चेक पोस्ट पर...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा बिहार का सर्वांगीण विकास: संजय
मधुबनी| जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद विवाह भवन में रविवार को राज्य के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया| जल संसाधन मंत्री...
Most Popular

वन एवं पर्यावरण मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन
सहरसा। बिहार सरकार के जलवायु परिवर्तन पर्यावरण वन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार को भाजपा द्वारा सुपर मार्केट...