तीसरा चरण: प्रशासनिक स्तर पर पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, चुनाव कल

तीसरा चरण: प्रशासनिक स्तर पर पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, चुनाव कल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
केसरिया, पूर्वी चंपारण। तिसरे चरण में शुक्रवार को होने वाले पैक्स चुनाव की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गयी है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता नितेश कुमार ने बताया है कि प्रखंड क्षेत्र के सत्रह पंचायतों के लिए 13 दिसम्बर शुक्रवार को मत […]

केसरिया, पूर्वी चंपारण। तिसरे चरण में शुक्रवार को होने वाले पैक्स चुनाव की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गयी है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता नितेश कुमार ने बताया है कि प्रखंड क्षेत्र के सत्रह पंचायतों के लिए 13 दिसम्बर शुक्रवार को मत डालें जाएंगे। जहां सत्रह पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए सत्रह भवनों में 56 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। सभी मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया गया है। आगे उन्होंने बताया है कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए उपरोक्त सभी मतदान केन्द्रों पर प्रशासनिक पदाधिकारी एव पुलिस बल की पुख्ता इंतजाम की गई है। वहीं चुनाव का समय सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक रखा गया है। मतगणना के लिए केसरिया उच्च विद्यालय में तैयारी शुरू हैं मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो एवं निष्पक्षता के लिए सीसीटीवी कैमरा का सहारा लिया जा रहा है। मतदान केन्द्र से 2 सौ मीटर की दूरी के अन्दर चुनावी शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्त में लेकर अग्रतर कारवाई किया जाएगा ।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER