मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। बिहार नवयुवक सेना के द्वारा मोतिहारी शहर में बिहार दरोगा के बहाली में हो रहे लगभग 10 लाख नौजवानों के साथ अन्याय के खिलाफ बिहार नवयुवक सेना के द्वारा मोतिहारी शहर में प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत रंजन उर्फ अनिकेत पांडेय ने किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए अनिकेत रंजन ने कहा कि बिहार दरोगा बहाली को लेकर बिहार सरकार के नोटिफिकेशन 1-1-2019 को बढ़ाकर 1-8- 2019 करने के लिए बिहार नवयुवक सेना के द्वारा एवं छात्र नौजवानों के द्वारा संयुक्त रूप से मोतिहारी शहर के सड़कों पर आज प्रदर्शन किया गया।
वही मौके पर जिला अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, जिला संयोजक टिंकु श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शुभम राज गुप्ता, नगर अध्यक्ष लड्डू सिंह, नगर उपाध्यक्ष चुन्नु ठाकुर, मुन्ना साह , ब्रिजेश पाण्डेय, अमित दुबे, शिवम चौधरी, मंगल सिंह, सुदीश शर्मा, अमित गुप्ता, प्रियेश ठाकुर, अभिषेक पाण्डेय, विवेक सिंह, धीरज सिंह, चुमन यादव, किसन कुमार आदि के साथ सैकड़ो साथी सदस्य उपस्थित थे।
Spread the love
दरोगा के बहाली में नवजवानों के साथ अन्याय कर रही बिहार सरकार : अनिकेत रंजन
Spread the love