दो प्रवासी मजदूरों की मौत से सहमे खगड़िया के लोग

दो प्रवासी मजदूरों की मौत से सहमे खगड़िया के लोग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
खगड़िया। दो प्रवासी मजदूरों की मौत से जिले के लोग सहमे हुए हैं। एक प्रवासी मजदूर घर पर एकांतवास में रखा गया था जबकि दूसरे का शव खगड़िया जिले के मानसी जंक्शन पर गुरुवार को उतारा गया। जोधपुर राजस्थान से लौटे गोगरी पंचायत निवासी एक प्रवासी मजदूर की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में […]

खगड़िया। दो प्रवासी मजदूरों की मौत से जिले के लोग सहमे हुए हैं। एक प्रवासी मजदूर घर पर एकांतवास में रखा गया था जबकि दूसरे का शव खगड़िया जिले के मानसी जंक्शन पर गुरुवार को उतारा गया। जोधपुर राजस्थान से लौटे गोगरी पंचायत निवासी एक प्रवासी मजदूर की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। उसे घर पर ही एकांतवास में रखा गया था। अचानक तबीयत खराब होने पर घर के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इसी तरह जिले के अलौली प्रखंड निवासी एक प्रवासी मजदूर कासव जिले के मानसी जंक्शन पर उतारा गया। बताया जाता है कि मृतक हरियाणा के रेवाड़ी से आ रहा था। रास्ते में बरौनी के समीप उसकी मौत हो गई। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव से सैंपल लिया जाएगा और कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा। इतना ही नहीं दोनों शवों का अंतिम संस्कार भी चिकित्सा मापदंडों के लिए निर्धारित मानक के अनुसार ही कराया जाएगा। इन दोनों मौत के साथ ही खगरिया में प्रवासी मजदूरों के मौत का आंकड़ा चार हो गया है। इसके पहले पसराहा की एक और सदर प्रखंड के बछौता गांव के एक युवक की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि 27 मई को ट्रेन के द्वारा जिले में 2100, बस के द्वारा 1057, अन्य जिलों से 221 प्रवासी मजदूरों सहित कुल 3378 लोग खगड़िया पहुंचे। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रवासी मजदूरों को लेकर कुल 28 ट्रेन खगरिया जंक्शन आ चुकी है। जिला प्रशासन ने 1319 लोगों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जिसमें से 144 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो मृतक शामिल है। अब तक जिले में 25 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन एकांतवास के लिए जरूरी व्यवस्था में लगा हुआ है। 90 बिस्तर की क्षमता को बढ़ाकर 200 किया गया है। कोरोना जांच के लिए मशीन सदर अस्पताल आ चुकी है लेकिन प्रशिक्षित तकनीशियनों के अभाव में जांच का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER