Spread the love
आरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात ने मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए गए नए मंत्रियों को बधाई दी है और कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने युवाओ के कंधे पर सरकार की बागडोर सौंप कर एक स्वस्थ और सशक्त बिहार के निर्माण की बुनियाद रखी है।
उन्होंने भाजपा के बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से भी अपील की है कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय और बिहार भाजपा के प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव के खिलाफ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टिका टिप्पणी करने के बजाय पार्टी और सरकार की नीतियों और कार्यक्रमो को गांव गांव तक ले जाने में जुटें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए और मंत्रिमंडल विस्तार पर टिका टिप्पणी अनुशासन का उल्लंघन होगा। उन्होंने बिहार सरकार में शामिल नए मंत्रियों नितिन नवीन,नीरज कुमार सिंह बबलू,सुभाष सिंह,सुमित सिंह सहित सभी मंत्रियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे बिहार के नवनिर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।