Spread the love
हरसिद्धि, पूर्वी चम्पारण। थाना क्षेत्र के बैरिया डीह पंचायत अंतर्गत धवही ननहकार टोला में सोमवार की सुबह धनौती नदी में स्नान करने गई दो बच्चे की मौत हो गई। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मुन्ना कुमार रितेश पंडित का पुत्र है, वही सोनी कुमारी केदार पंडित की पुत्री है। दोनों बच्चे नहाने के लिए नदी में गए थे। जहाँ पैर फिसल गए और वे गहरे पानी में चले गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।