Spread the love
पीपराकोठी,पूर्वी चम्पारण। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह “अनुगूंज 2019” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अंजुम अर्शी ने किया जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य जेएन प्रसाद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य श्री प्रसाद एवं प्राचार्य श्री अर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व विद्यालय की छात्राओं के स्वागत गान के साथ किया गया। मंच संचालन अंजली व वैष्णवी कर रही थी। इस अवसर पर प्राचार्य श्री अर्शी ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि स्थापना के बाद इस विद्यालय के बच्चे उतीर्ण होने के बाद कई जगहों पर ऊंचे पदों पर सुशोभित होकर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छा संस्कार भी दिया जाता है। बच्चों में अनुशासन रहने की गुण शुरुआती दौर से दिया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उतीर्ण छात्रों के विचारों से अवगत कराया गया। इस बीच विद्यालय की छात्रा अनुप्रिया ने मैं तेरी चुनरिया….. के गीत के धुन पर नृत्य की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। वही रिया, स्नेहा, साक्षी, विदिशा, जिया ने नृत्य की प्रस्तुति की। जबकि निखिल व उसके साथियों ने कौवाली की प्रस्तुति कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर मुख्य रूप से दसरथ राम, एसएन शर्मा, संजय कुमार शर्मा, एसबी शर्मा, अवधेश कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, डीजी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, आबिद अहमद व कौशल कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक व छात्र छात्रा मौजूद थे।