Spread the love
नई दिल्ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी AIIMS में मौजूद हैं। वे 67 साल की थी।1952 में हुआ था जन्म।