मोतिहारी। मंगलपुर हाईस्कूल के पूर्व शिक्षक तथा संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया गांव निवसी व संग्रामपुर प्रखंड के हिंदी दैनिक समाचार पत्र मीडिया दर्शन के पत्रकार पंकज कुमार के पिता दुष्यंत दुबे का निधन शुक्रवार की दोपहर दो बजे उनके निवास स्थान पर हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे लगभग 70साल के थे। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक कर उनके आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वाले में सागर सूरज, एस के पंकज, राकेश कुमार, राम प्रकाश शर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, तैयब हसन, मंजीत कुमार धीरज, नुरुल होदा, मनिष कुमार पांडेय व राजेश कुमार सिंह, मिथलेश मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, गुडु पाण्डेय, मुकुल पाण्डेय आदि पत्रकार शामिल हैं।