पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 31,560 मरीज

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 31,560 मरीज

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है,जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए […]

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है,जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1403 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 31,560 हो गई है। जिसमें से 20,051 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 956 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 11,405 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 74 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1018 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 24,000 है। जबकि, 16024 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 858 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 7911 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 62 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 223 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2891 हो गई है। जबकि, 1759 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1113 मरीजों का इलाज चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1911 हो गई है, वहीं 1235 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 676 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 10 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 988 हो गई है। राज्य में 445 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 543 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 90 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 740 हो गई है। वहीं 282 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 455 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 32 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 450 हो गई है। जिसमें से 49 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 397 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 284 हो गई है। जबकि, 167 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 117 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 10 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 296 हो गई है। वहीं 90 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 193 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER