मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण में 2 अक्टूबर को उनकी 150वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर बुधवार को जिले के महात्मा गांधी चरखा पार्क में रखें बालू पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बालू पर देश भर में प्लास्टिक बैन व गुटखा बैन पर आधारित कलाकृति बनाकर लोगों को स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने सेलफोन में कलाकृति के साथ अपनी फोटो कैद कर रहे थे। वही इक्कठे भीड़ को देखने के लिए पहुंच गए भारत के पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व बिहार सरकार के कला एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार। जहां मधुरेन्द्र ने बालू पर गांधीजी की सपना स्वच्छ भारत हो अपना पर आधारित कलाकृति बनायी थी। मधुरेन्द्र की मनमोहक कलाकृति के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि देशभर में प्लास्टिक बैन से मैं खुश हूं। इसलिए मैं लोगों से प्लास्टिक युक्त कोई भी सामान उपयोग नहीं करने का आग्रह भी किया हूं। साथ ही मैं समाज के सभी वर्ग के लोगों से गुटखा के सेवन से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए उस पर प्रतिबंध तथा उसके रैपर यत्र-तत्र फेककर गंदगी नहीं फैलाने का भी अनुरोध किया हूं।
गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ऐसे ही सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े अपनी विशेष कलाकृतियों के नमूने पेश कर देश और समाज को नया संदेश देने में जुटे रहते हैं।
मौके पर विधायक सचिंद्र सिंह, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, डॉ आशुतोष शरण, गांधीवादी चंद्रभूषण पांडेय, विभेश कुमार, अजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने मधुरेन्द्र की कलाकृति को सराहना की।