Spread the love
रामप्रकाश शर्मा- पीपराकोठी। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का पीपराकोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। भारी बारिश के मौसम में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नही था और छतरी व भींगकर उनका इंतजार किया। निर्धारित समय 12 बजे के पूर्व ही क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंच गए थे।
लेकिन डा जायसवाल का काफिला करीब ढ़ाई बजे पहुंचा। उनके पहुंचते ही आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व फूल मालाओं से उनका स्वागत हुआ। मौके पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के कला, संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, मुखिया रविन्द्र सहनी, विधानसभा प्रभारी कामेश्वर चौरसिया, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह, प्रखंड मंत्री उमाशंकर शर्मा, मीडिया प्रभारी टुन्ना गिरि, भाजयुमों के प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, अवधेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, जटाशंकर सिंह, मनोरंजन सिंह, राजकिशोर सिंह, मो नेसार अंसारी, उमेश गिरी, बबलू तिवारी व योगेंद्र बैठा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।