Spread the love
बिहटा। दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। जीआरपी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि शव को बिहटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम पोल संख्या 571/16-18 के बीच डाउन रेल मार्ग से सटे उत्तर दिशा से बरामद किया गया है।मृतक युवक की उम्र करीब 26-28 वर्ष है।उसकी मौत ट्रेन से धक्का लगने के कारण घटनास्थल पर ही हो गयी है।जबकि यह पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत किस ट्रेन से धक्का लगने के बाद हुई है।उसके पास से पहचान का कोई चीज बरामद नहीं किया जा सका है।युवक उजला रंग का फूल शर्ट व ब्लू-नीला रंग का लूजर(पैजामा)पहने हुए था।इस मामले में रेल थाना दानापुर (बिहटा) में यूडी केस दर्ज किया गया है।