Spread the love
पटना। बिहार विभूति डाॅ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत्-शत् नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेष नारायण सिंह, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार विभूति डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं भजन प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।