बेगूसराय। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का चाहे जितना नारा लगा ले, बावजूद इसके बेटियां अपने ससुराल में प्रताड़ित की जा रही है, जलाई जा रही है। शुक्रवार की रात भी एक दरिंदा पति ने बुलेट के लिए अपनी पत्नी को जिंदा जला डाला। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिदुलिया गांव की है। मृतका के पिता फुलेना सहनी ने शनिवार को बताया कि 2018 में उसने अपनी पुत्री खुशबू की शादी धूमधाम से सुनील के साथ किया था। जिसमें सामर्थ के अनुसार उपहार भी दिया था, लेकिन इसके बाद सुनील और उसके परिवार वाले बुलेट के लिए खुशबू को बराबर प्रताड़ित करते थे, मारपीट किया जाता था। शुक्रवार की शाम भी खुशबू के साथ पति समेत ससुराल वालों द्वारा मारपीट की सूचना मिलने के बाद वह पहुंचे तो आंगन में खुशबू की अधजली लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पति और ननद समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाया गया।
बुलेट के लिए ससुराल वालों ने खुशबू को जलाकर मार डाला
0
123
RELATED ARTICLES
अतिथि मानकर दी जायेगी डायलसिस की सुविधाएं
बेतिया। बेतिया जी.एम.सी.एच. के सी-ब्लाॅक के सेकेन्ड फ्लोर पर अवस्थित डायलसिस सेन्टर का विधिवत उद्घाटन आज जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर...
महिला दिवस पर विशेष: साइकिल गर्ल ज्योति ने साबित किया असंभव कुछ भी नहीं
पटना। बिहार की बेटी ज्योति ने लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर 1200 किलोमीटर की दूरी तय की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र...
मुजफ्फरपुर बालिका गृह से गायब दो लड़कियों के मामले में ब्रजेश ठाकुर और मधु पर हो सकती कार्रवाई
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से संबंधित केस में बालिका गृह से गायब दो लड़कियों के मामले में भी ब्रजेश ठाकुर और उसकी...
Most Popular

भाजपा कार्य समिति की बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प
पटना। बिहार प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में पार्टी के निचले पायदान को मजबूत बनाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...