बेगूसराय। बेगूसराय में आपसी विवाद के दौरान अपहरण कर एक युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस अपहरण से इंकार कर रही है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली पहाड़पुर निवासी राजो साह का पुत्र सोनेलाल कुमार है।लाश नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में चितरंजन चौक के समीप बूढ़ी गंडक नदी में मिली है। के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनेलाल दस जून की शाम दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसी दिन से तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को मछुआरों ने बूढ़ी गंडक नदी में लगाए गए जाल से उलझे युवक की लाश देखकर स्थानीय लोगों तथा पुलिस को सूचना देने के बाद लाश को बाहर निकाला। लाश मिलने की सूचना पर परिजन जब पहुंचे तो पहचान हुई। परिजनों का कहना है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर लाश नदी में फेंक दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि आज ही उसके गायब होने की सूचना मिली थी। मामले की छानबीन की जा रही है, तभी हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोनेलाल अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बैठकर खाया पिया और इसी दौरान उसकी हत्या कर लाश नदी में फेंक दी गई।
Spread the love
बेगूसराय में अपहरण के बाद युवक की हत्या, नदी में मिली लाश
0
205
Spread the love
Previous articleबदमाशों ने खल व्यापारी के कर्मचारी से लूटे 93 हजार रुपये
RELATED ARTICLES
दियारा में गोली मारकर खलासी की हत्या
छपरा। जिले के डोरीगंज तथा भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के सीमावर्ती बलवंत टोला दियारा क्षेत्र में बालू लोडिंग को लेकर उत्पन्न विवाद में...
सरकार नागरिकों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह- नगर विकास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा में प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि बिहार...
स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होने से बढ़ी चहल-पहल
पूर्णिया। जिले के बनमनखी अनुमंडल के सरसी थाना क्षेत्र स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में सोमवार से पठन-पाठन शुरू हो गयी है।...
Most Popular

पंचायत चुनाव से सम्बंधित जिला स्तरीय बैठक
मोतिहारी। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचन 2021 के संबंध में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक गुरुवार...