भागलपुर। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार भुवानियां के सौजन्य से जिले में एक लाख मास्क के वितरण का कार्यक्रम रविवार को प्रारंभ हो गया। आज दीपक भुवानियां ने अपने सहयोगियों के साथ कोतवाली चौक से मंदरोजा चौक तक लोगों के बीच 5000 मास्क का वितरण किया। इसके साथ ही लोगों के शरीर का तापमान भी नापा गया। मास्क वितरण में व्यावसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कैलाश झुनझुनवाला, कालीशंकर गुप्ता, चंद्रमा कुमार, उमा मोदी, नवनीत सर्राफ, रविकांत गौड़, अभिजीत गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आज से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए राज्य सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुल एक लाख लोगों को मास्क का वितरण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि रोज कम से कम पांच हजार मास्क का वितरण हो सके। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
Spread the love
भागलपुर में एक लाख मास्क वितरण का कार्यक्रम शुरू, पहले दिन बांटे गए पांच हजार मास्क
0
64
Spread the love
Previous articleमजदूरों की मौत पर जश्न मना रही है भाजपा : तेजस्वी
RELATED ARTICLES
मुज़फ़्फ़रपुर जेल में छापेमारी, जेल सुरक्षा में अब लगेंगे बीएमपी जवान
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ज़िले के डीएम प्रणव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यहां केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में कारा के...
उद्योग मंत्री के निर्देश पर डीएम ने पेपरमील का किया निरीक्षण
सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को बैजनाथपुर पेपर मील परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े पेपर मील के भवन, औद्योगिक संरचना सहित...
महिषी के संजय सारथी ने भोजपुरी फिल्म में निभाई खलनायक की भूमिका
सहरसा। कोसी के लाल महिषी प्रखंड के लहुआर तेलहर निवासी संजय सारथी सिनेमा जगत में धमाल मचा रहें हैं। वे अब तक कई फिल्मो...
Most Popular

महिला दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाएं करेगी रक्तदान
सहरसा। महिलाओ के सशक्तिकरण एवं उनके हितो के लिए समर्पित सामाजिक संस्था ' संगिनी उम्मीद की किरण ' आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला...