भागलपुर। जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पी.टी.सी. नगरपारा कोरंटीन सेंटर (एकांतवास केंद्र) में भुगतान नहीं होने को लेकर ठेकेदार, रसोईया, सफाई कर्मी और खाना खिलाने वालों ने शनिवार को भूख हड़ताल कर दिया। अनुमंडलीय पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर के द्वारा प्रवासी मजदूरों को रहने के लिए वहां एकांतवास केंद्र बनाया गया जिसके संचालन का जिम्मा एक निजी ठेकेदार को सौंपा गया। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ठेकेदार को सही समय पर खर्च किए गए रुपए का भुगतान नहीं किए जाने के कारण ठेकेदार, रसोईया, सफाई कर्मी और खाना खिलाने वालों ने भूख हड़ताल कर दिया। सभी का कहना है कि हम लोग इस भयंकर महामारी में दिन रात कोरोना संदिग्ध मरीजों के बीच रहते हैं। हमें पता नहीं होता है कि संक्रमित है कौन नहीं है। फिर भी उसकी सेवा करते हैं। समय पर खाना बनाते हैं, समय पर खाना खिलाते हैं लेकिन हम लोगों का ही पैसा नहीं मिल पा रहा है तो हम लोगों के घर का चूल्हा कैसे जलेगा। वहीं भूख हड़ताल को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर ने फोन पर ठेकेदारों को बुलाया और डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया और कहा कि खर्च किये गए सारा रुपया दिया जाएगा।
Spread the love
भुगतान नहीं होने पर एकांतवास केंद्र के रसोईया और सफाई कर्मियों ने किया भूख हड़ताल
0
81
Spread the love
Previous articleघर में घुसकर महिला से जेवरात छीने
Next articleगया में कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूजा- अर्चना
RELATED ARTICLES
अरुण कुमार सिंह बने बिहार के मुख्य सचिव
पटना। बिहार के नए मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे। इस बाबत रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
जारी आदेश...
480 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
पूर्णिया। शराब और गांजा तस्कर आजकल तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
बायसी थाना पुलिस ने रविवार को बायसी के दालकोला चेक पोस्ट पर...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा बिहार का सर्वांगीण विकास: संजय
मधुबनी| जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद विवाह भवन में रविवार को राज्य के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया| जल संसाधन मंत्री...
Most Popular

वन एवं पर्यावरण मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन
सहरसा। बिहार सरकार के जलवायु परिवर्तन पर्यावरण वन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार को भाजपा द्वारा सुपर मार्केट...