आरा। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कुशवाहा के कोरोना संक्रमित होने के बाद भोजपुर में हड़कम्प मच गया है। बिहार सरकार के मंत्री भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री हैं और इस नाते वे पिछले दिनों भोजपुर का दौरा कर चुके हैं। भारत चीन एलएसी पर शहीद हुए जिले के ज्ञानपुरा निवासी चंदन यादव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद वे अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। इस दौरान भोजपुर के कई भाजपा और सहयोगी दलों के नेता मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में आये थे। भोजपुर के कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मंत्री के संपर्क में आये थे।अब इसी बात को लेकर भोजपुर में राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कम्प मच गया है। मंत्री के संपर्क में आये लोगो की बेचैनी बढ़ गई है और मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की आई रिपोर्ट और खबर के बाद जिले में अफरातफरी मची हुई है। बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कुशवाहा आरा परिषदन में भी रुके थे और उनके साथ राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार भी आरा परिषदन में उनके संपर्क में आए थे। भाजपा के कई जिले के नेता भी मंत्री के संपर्क में आये थे। मंत्री के साथ जदयू और लोजपा के भी कई स्थानीय नेता भी संपर्क में आये थे।
Spread the love
मंत्री विनोद सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद भोजपुर में मचा हड़कम्प
0
205
Spread the love
Previous articleसिविल सर्जन ने छह शैय्या के बर्न वार्ड का किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
दिनकर आज भी प्रसांगिक, उनकी रचना में भावनाओं की अद्भुत अभिव्यक्ति: उप मुख्यमंत्री
पटना। राजधानी के विद्यापति भवन में शुक्रवार को आयोजित दिनकर शोध संस्थान स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा...
गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, एक दर्जन पर एफआईआर
बेतिया। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गहिरी गाव मे कोर्ट वारंटियो को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणो ने हमला बोल दिया।घटना...
कोसी दियारा का कुख्यात अपराधी कार्बाइन व गोली के साथ गिरफ्तार
सहरसा। एसपी लिपि सिंह ने बख्तियारपुर थाना में शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि सहरसा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सलखुआ...
Most Popular

विधायक मुरारी मोहन ने विधानसभा में ख़िरोई नदी के पूर्वी बांध का बंद पडे सुलिश गेट का मुद्दा उठाया
दरभंगा। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के ग्यारहवें दिन विधानसभा में आज दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ....