Spread the love
दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेकना पंचायत के मुखिया ने स्टेशन पहुंचकर स्पेशल ट्रेन से लौटे पंचायत के लोगों का स्वागत शनिवार को किया।उन्होंने सभी को फूल की माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया इसके बाद सबों को पंचायत में बने एकांतवास केन्द्र पर लाया गया। दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर राजेश कुमार मंडल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार छिन गया था। साथ ही पास में बची जमापूंजी भी खत्म हो रही थी। इसी बीच सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया, तो उन्होंने घर लौटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दरभंगा पहुंचे तो मुखियाजी द्वारा नाश्ता, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराया गया। अब घर पहुंचकर सुकून महसूस हो रहा है।
मेकना पंचायत के मुखिया कलाम ने कहा कि पंचायत के गंगिया गांव के कुछ लोग दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया। तो ये लोग अपने घर लौट आए। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से स्टेशन से पंचायत पहुंचाने की व्यवस्था नाकाफी है। इसलिए वे खुद स्टेशन जाकर सबों को लेकर आए।