मोदी सरकार-2 के पहले कार्यकाल पर फेसबुक लाइव के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नड्डा

मोदी सरकार-2 के पहले कार्यकाल पर फेसबुक लाइव के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नड्डा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सरकार की साल भर की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिखा पत्र पार्टी कार्यकर्ता 10 करोड़ […]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सरकार की साल भर की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिखा पत्र पार्टी कार्यकर्ता 10 करोड़ घरों तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा फेसबुक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्डा 30 मई को फेसबुक लाइव के जरिए कार्यकर्तों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्चुअल संवाद के माध्यम से देशभर के हर जिले में कम से कम एक वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरा देश कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट है। संकट की इस घड़ी में देश के लोगों ने एक दूसरे का साथ देते हुए इस लड़ाई को लड़ा है और एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा के नेतृत्व में पार्टी ने लॉकडाउन-4 तक जो सेवा कार्य किया है, वह राष्ट्र के प्रति सेवा और संवेदना के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया है। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे देश में ‘फीड द नीडी’ अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत 8 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने 19.18 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया है। साथ ही 4.86 करोड़ से अधिक लागों को फूड पैकेट्स की आपूर्ति की गई है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने ‘वियरफेस कवर स्टेसेफ’ अभियान के अंतर्गत पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक फेस कवर कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए। कोरोना से लड़ाई के अभियान में पूरे देश में कोरोना वॉरियर्स पुलिस, डॉक्टर-नर्स, सफाई कर्मचारियों आदि को बूथ स्तर पर पार्टी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही 12.87 लाख से अधिक बूथों में धन्यवाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।भाजपा महासचिव ने कहा कि 11 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा 588 जिलों के 9 हजार से अधिक मंडलों में हाईजीन व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए 1.18 लाख से अधिक गरीब बस्तियों में 10.30 लाख फूड पैकेट्स घर-घर जाकर वितरित किए गए। साथ ही 12.54 लाख से अधिक फेस कवर बांटे गए।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER