पटना। राजद में रामा सिंह के आने की खबर से भड़के रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे से तेजस्वी यादव बैकफुट पर आ गए हैं। ताजा खबरों के अनुसार रामा सिंह को अब राजद में शामिल नहीं किया जाएगा। राजद नेता लालू यादव से रघुवंश सिंह की बातचीत के बाद सबकुछ साफ हो गया और अंततोगत्वा रघुवंश सिंह पार्टी पर भारी पड़े। इतना ही नहीं रघुवंश की नाराजगी के बाद अब रामा सिंह की राजद में आने की राहें फिलहाल ब्लॉक कर दी गई है। लोजपा छोड़कर राजद में आने का सपना संजोए रामा सिंह को सोमवार को ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी, लेकिन इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। रामा सिंह के राजद में आने की सूचना के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कड़ा विरोध जताया था और पार्टी के उपध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लोकसभा के चुनाव में करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद से इन दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की खाई बढ़ती ही जा रही थी।
Spread the love
रघुवंश के आगे झुके तेजस्वी, रामा सिंह को राजद में शामिल करने पर रोक
0
280
Spread the love
RELATED ARTICLES
आग से झुलस कर बच्चे की मौत
बेतिया। जिले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के दहड़वा टोला गांव में बीती रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक बच्चे की झुलस...
जदयू कार्यकर्ता बैठक व अभिनन्दन समारोह में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
मोतिहारी। जदयू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर भव्य...
बजट सत्र: डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने 15 साल बनाम 15 साल पर तेजस्वी को आंकड़ों के साथ दिया जबाव
पटना। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार नीतीश के नेतृत्व में चौतरफा विकास कर रहा है। हमने नई ऊंचाईयां...
Most Popular

मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी सहित अन्य कोविड-19 प्रोटोकाॅल का सख्ती के साथ अनुपालन का निर्देश
बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम/नियंत्रण के लिए जारी गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश तथा स्वास्थ्य एवं...