Spread the love
पटना। राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 48 घंटे की देरी के बाद राष्ट्रीय आज बिहार के अपने सभी जिलाध्यक्षो की सूची जारी कर दी है । सूची में MY समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है ।
सूची के अनुसार 12 जिलाध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से बनाया गया हैं। वहीं यादवों की संख्या भी अच्छी-खासी हैं। इस बार एक भी महिला को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। फिलहाल पटना जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है।
आरजेडी की इस नई टीम में 50 जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया गया है, जिनमें 38 जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ 9 महानगर और 3 नए क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने इस बार जो प्रयोग किए हैं, इसे लेकर पार्टी के भीतर और बाहर बहुत रिएक्शन है। इन जिलाध्यक्षों में सबसे ज्यादा संख्या यादवों और मुसलमान की है।