चिरैया। प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत के मधुबनी कला गाँव में रविवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के प्रारंभ में पैक्स अध्यक्ष मधुबनी लाल बाबू सिंह ने आरएसएस मोतिहारी के सह जिला बौद्धिक प्रमुख रवि कुमार रवि को 12500 का चेक समर्पित कर मधुबनी कला गाँव में अभियान की शुरुआत की। प्रखंड के सह अभियान प्रमुख अमोद कुमार सिंह एवं पंचायत अभियान प्रमुख रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आरएसएस मोतिहारी के सह जिला बौद्धिक प्रमुख रवि कुमार रवि ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सनातनियों के आदर्श है। यह आदर्श पीढ़ी दर पीढ़ी को शिक्षित, सयंमित
और मर्यादित बनाता है। मौके पर अमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ है जो 27 फरवरी तक चलेगा। राम भक्तो की टोलियां घर घर जाकर सम्पर्क कर रहे है। अभियान के तहत 10 सौ एवं एक हजार रुपये का कूपन रखा गया है।