: ग्रामीणों ने कहा कार्ड के वावजूद भी नही मिलता
राशन
: कार्ड धारियों ने लोक शिकायकत में दायर किया है वाद
संग्रामपुर, पूर्वी चम्पारण।
राशन से वंचित नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को संग्रामपुर परशुराम मुख्य को बरियरिया शिव मंदिर के समीप जाम कर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश व्यक्त कर रहे सुकदेव मांझी, मंजू देवी, लगड़ पासवान, चन्द्रदेव यादव, रणजीत पासवान, पप्पू महतो आदि ने बताया कि राशन कार्ड रहने के वावजूद भी चार वर्षों से राशन नही मिल रहा है। डीलर के पास जाने पर कहा जाता है प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से मिले वहा जाने पर कहा जाता है कि डीलर से मिले। चक्कर लगाते लगाते हार गये है कोई सुनने वाला नही है। आक्रोश व्यक्त कर ग्रामीणों ने सरकार व प्रसाशन विरोधी नारे लगाते हुए डीलरों पर जमकर जमकर फड़ास निकाला। नाराज ग्रामीणों को जदयू प्रखण्ड युवा अध्यक्ष सुशील द्विवेदी ने समझा कर मामला शांत कराया तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। वही ग्रामीणों का शिष्टमण्डल एमओ सह सीओ को मिलकर आवेदन दिया। प्रभारी एमओ निरंजन कुमार सिंह ने कहा सड़क जाम की सूचना हमको नही है। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा आवेदन दिया गया हैं। जिसका जांच कराया जायेगा। आक्रोश व्यक्त करने वालो में मनीष ठाकरे, प्रभावती देवी, नीतू देवी, सुशीला देवी, कलावती देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों थे।