प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम दिन आज श्रीलंका पहुंचेंगे। रविवार सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। पीएम मोदी ईस्टर के दौरान श्रीलंका में हुए बम विस्फोट के बाद यहां पहुंचने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष है। पीएम मोदी के इस यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच आतंकवाद, निवेश समेत कुई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी श्रीलंका यात्रा है. इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी। श्रीलंका में पीएम मोदी का काफी व्यस्त शेड्यूल है। पीएम मोदी 11 बजे सुबह कोलंबों के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12 बजकर 5 मिनट पर राष्ट्रपति के सचिवालय में उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा।
12 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ उनकी बैठक है। 12 बजकर 40 मिनट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ के साथ पीएम दिन का खाना खाएंगे।