Spread the love
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी के सभी कार्यपालक सहायक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए। अनिश्चितकालीन हड़ताल में डिवीजन मोतिहारी डिवीजन के कार्यपालक सहायक संदीप कुमार, रंजन कुमार, श्याम बाबू शाह, रमेश कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, इम्तियाज उद्दीन खान, सहित डिवीजन मोतिहारी के दसों कार्यपालक सहायक हड़ताल में शामिल हुए। विद्युत कार्यपालक अभियंता मोतिहारी अगर तानाशाही रवैया, अवैध उगाही, भ्रष्टाचार कमीशन खोरी, अवध स्थानांतरण पर अविलंब रोक लगाएं अन्यथा 72 घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति अंचल के सभी कार्यपालक सहायक जिसके अंतर्गत रक्सौल बेतिया बगहा सहित सभी प्रमंडल के कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। उसके बाद अगर आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी के विद्युत कार्यपालक अभियंता अपनी तानाशाही रवैया को सुधार नहीं करते हैं तो सातवें दिन से पूर्वी चंपारण जिले के सभी कार्यपालक सहायक सहित सभी कर्मचारी महासंघ महासंघ गुट के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। इसकी जानकारी नासिर खान जिला अध्यक्ष बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई पूर्वी चंपारण ने दी।