शहर के प्रवेश द्वारों को सील करने की कवायद तेज
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
दरभंगा। कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही दरभंगा नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एक तरफ जहां जिले का बॉर्डर सील किया जा चुका है। वहीं अब नगर निगम क्षेत्र को सील करने की कवायद भी तेेेज की जा चुकी है। सोमवार को ही नगर आयुक्त […]
दरभंगा। कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही दरभंगा नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एक तरफ जहां जिले का बॉर्डर सील किया जा चुका है। वहीं अब नगर निगम क्षेत्र को सील करने की कवायद भी तेेेज की जा चुकी है। सोमवार को ही नगर आयुक्त एवं सिटी एसपी ने नगर निगम के नक्शे का अध्यन कर सील करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है।
नगर आयुक्त घनश्याम मीणा बताते हैं कि कुल 9 एंट्री पॉइंट चिन्हित किये गए हैं। इन सबों को सील कर एक ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट रहेंगे। इसी पॉइंट से आवश्यक वस्तुओं का आवागमन होगा। बाँकी जगहों पर पुलिस बल को लगाकर पूरी तरह सील कर दिया जा रहा है। साथ ही लोग घरो मे ही रहें। इसके लिए माइकिंग भी करायी जा रही है। इसके अलावे होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जा रही। ताकि लोगो को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर मे ही संभव हो सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम भी गठित कर दी गयी है और एक-एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि निगम के नक्शे के मुताबिक सभी जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। जहाँ थाना स्तर से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,
21 Mar 2024 19:59:59
अपराध वही, भ्रष्टाचार वही, एक भी उद्योग नहीं, एक चीनी मिल था वो भी बंद हो गया | हा- अपहरण...
Comments