बेगूसराय। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को गिरीराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हजारों लोगों ने सुना। 11 बजे से आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लोग 10:45 बजे से ही अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव लगाकर बैठ गए थे तथा सपरिवार मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खास व्यवस्था कर रखी थी। इसके लिए दो दिन पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया था। फेसबुक, नमो एप एवं यूट्यूब लिंक शेयर किए गए थे, जिसके कारण काफी लोग मन की बात में जुड़े तथा प्रधानमंत्री को सुना। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा खदान, उद्योग, कोरोना संघर्ष, श्रमशक्ति, आत्मनिर्भरता, शहादत को सलाम, बिहार के शहीद की चर्चा, श्रमिकों के संघर्ष की गाथा, इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर, किसानों के लिए शुरू अभियान की चर्चा, कोरोना संघर्ष में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की चर्चा, पारंपरिक खेल, स्टार्टअप, लोकल के लिए वोकल बनने, बच्चों से बुजुर्गों का इंटरव्यू मोबाइल में रिकॉर्ड करने, मानसून, पर्यावरण संरक्षण की चर्चा, गणेश पूजन में जल में घुलनशील यानी मिट्टी की प्रतिमा बनाने का आह्वान, मानसून की बीमारी से बचने के लिए आयुर्वेद के प्रयोग पर बल आदि पर डाले गए प्रकाश को गौर से सुना और समझा। भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि बेगूसराय पर शहर से लेकर गांव तक हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी है। मन की बात से एक नई आशा का संचार हुआ है। यह मन की बात एक नई दिशा और दशा देगा।
Spread the love
हजारों लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, हुआ नई आशा का संचार
0
202
Spread the love
Next articleखगड़िया में कोसी और बागमती नदियां उफान पर
RELATED ARTICLES
18 माह की बच्ची के दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा, निर्भया फंड से मिलेगी मदद
बेगूसराय। दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को बेगूसराय न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दो साल तक मामले पर विचारने...
सिविल सर्जन ने सूर्या हॉस्पिटल में कोविड वेक्सिनेशन सेंटर का किया शुभारंभ
सहरसा। शहर के गांधी पथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अवधेश...
बॉडी बिल्डिंग में क्षितिज ने किया पूर्णिया का नाम रोशन
पूर्णिया। पूर्णिया के लाल क्षितिज कुमार ने बिहारशरीफ के आई.एम.ए.हॉल में एनबीबीएफ द्वारा आयोजित सीनियर मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगता में बिहार में टॉप-5 में...
Most Popular

19 लाख रोजगार मांग रहा युवा बिहार: राजू मिश्रा
दरभंगा। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) दरभंगा जिला परिषद् द्वारा सोमवार को राज्यव्यापी आवाह्न पर विभिन्न मांगों को लेकर जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन...