अमित शाह की डिजिटल रैली के लिए  भाजपा की आईटी व सोशल मीडिया ने झोंकी पूरी ताकत

अमित शाह की डिजिटल रैली के लिए भाजपा की आईटी व सोशल मीडिया ने झोंकी पूरी ताकत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह की रविवार शाम चार बजे  होने वाली डिजिटल रैली को लेकर भोजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं  ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन के नेतृत्व में पार्टी  के […]

आरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह की रविवार शाम चार बजे  होने वाली डिजिटल रैली को लेकर भोजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं  ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन के नेतृत्व में पार्टी  के वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी  ,पूर्व विधायक ,मण्डल अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रभारी ,मंच -मोर्चा के जिलाध्यक्ष  और प्रकोष्ठों के जिला संयोजक  शाह की ऐतिहासिक रैली को जन जन तक पहुंचाने के लिए  गांव -गांव तक जनजागरूकता फैलाने में जुट गए हैं। अमित शाह की पहली डिजिटल रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रैली के आयोजन को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्ष से बातचीत की और तैयारियों  का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया कि जिले में 256 शक्ति केंद्रों और 2162 बूथों पर डिजिटल रैली से सीधे तौर पर लोग जुड़कर जन संवाद रैली में अमित शाह के भाषण को सुनेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र  में 15 से 20 बड़े कार्यक्रम स्थल तय किये गए हैं। इन स्थलों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए 50-50 की संख्या में रैली को सुनने की व्यवस्था की गई है। भाजपा के जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात व संजय सिंह ने बताया कि देश में  पहली बार हो रही डिजिटल रैली को लेकर  निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर टीवी,प्रोजेक्टर और एंड्रॉयड मोबाइल फोन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि जन संवाद रैली का प्रसारण फेसबुक,यूट्यूब पर भी होगा, साथ ही पार्टी की तरफ से जन संवाद रैली को सुनने के लिए एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया है जिसे कार्यकर्ताओं  ने गांव- गांव तक पहुंचा दिया है। जिला प्रवक्ता द्वय ने बताया कि गृह मंत्री की डिजिटल रैली से अधिक से अधिक लोगों  व पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए भाजपा के आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग को लगाया गया है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER