आगरा में पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

आगरा में पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ तहसील सदर पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चुल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल पुलिस लाइन से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। उपजिलाधकारी गरिमा सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष […]
आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ तहसील सदर पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चुल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल पुलिस लाइन से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। उपजिलाधकारी गरिमा सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चुल्लू ने कहा कि आज केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील पर प्रदर्शन किया है। उप जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। मांग की गई है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को वापस लिया जाए। 
आगे उन्होंने कहा कि पूर्णबंदी के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल डीजल पर लगने वाला केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने देश की गरीब जनता को परेशानी में डाल दिया है। वर्ष 2014 में कांग्रेस के सत्ता छोड़ने के बाद जब भाजपा ने सत्ता संभाली तो पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 प्रति रुपये लीटर और डीजल 3.46 रुपये प्रति लीटर था। पिछले 6 वर्षों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23 .78 प्रति लीटर एवं डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है। इस तरह भाजपा सरकार देश की जनता का शोषण कर रही है।
इस दौरान राम टंडन, अशोक पाण्डेय, डॉ मधुरिमा शर्मा, अश्वनी जैन, लक्ष्मी नारायण सिंह, पारो शर्मा, आदि भारी मात्रा में कांग्रेस जन उपस्थित थे। 
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER