आरा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

आरा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेंं  जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे स्वयं जिलाध्यक्ष डा. चतुर्वेदी ने लोगों को विभिन्न योगोंं का  अभ्यास करवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना […]

आरा। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेंं  जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे स्वयं जिलाध्यक्ष डा. चतुर्वेदी ने लोगों को विभिन्न योगोंं का  अभ्यास करवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना काल मेंं सामाजिक दूरी बनाकर योग अभ्यास मे शामिल होने की अपील का पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने पालन किया गया। योग दिवस कार्यक्रम मेंं प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार विद्यार्थी,हरेन्द्र पांडेय,जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, लव पांडेय,महामंत्री अभिषेक राय,कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,मनीष प्रभात,संजय कुमार सिंह,चुनाव आयोग सेल संयोजक अमरेन्द्र चौबे,संजीव पांडेय,मुकेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह,जितेन्द्र सिंह,मनीष यादव,अभिमन्यु सिंह ,सुमित सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER