कंगना रनौत के विरुद्ध अंधेरी कोर्ट में शिकायत, सुनवाई 10 नवंबर को

कंगना रनौत के विरुद्ध अंधेरी कोर्ट में शिकायत, सुनवाई 10 नवंबर को

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध न्याय व्यवस्था का अपमान करने पर मुंबई के अंधेरी कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। इसकी सुनवाई 10 नवंबर को होगी।  बांद्रा कोर्ट ने राज्य सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में अभिनेत्री रनौत के अपमानजनक ट्वीट को लेकर उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। बांद्रा […]
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध न्याय व्यवस्था का अपमान करने पर मुंबई के अंधेरी कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। इसकी सुनवाई 10 नवंबर को होगी। 
बांद्रा कोर्ट ने राज्य सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में अभिनेत्री रनौत के अपमानजनक ट्वीट को लेकर उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद रनौत ने ट्वीट कर न्याय व्यवस्था और पुलिस को पप्पू सेना बताया था।  
उल्लेखनीय है कि रनौत ने राज्य सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में अपमानजनक ट्विट किया था। मुंबई के दो वकीलों ने कंगना के ट्विट के विरुद्ध बांद्रा कोर्ट में शिकायत की थी। बांद्रा कोर्ट ने इसकी सुनवाई के बाद रनौत पर मामला दर्ज करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया था। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने रनौत को 26 अक्टूबर को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के समन जारी किया है। इस तरह रनौत की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER