कांग्रेस का बोले बिहार बदले सरकार कार्यक्रम का आगाज

कांग्रेस का बोले बिहार बदले सरकार कार्यक्रम का आगाज

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से गया के गांधी चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में गुरुवार को बोले बिहार,बदले सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह सहित अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ पोस्टर जारी कर […]

गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से गया के गांधी चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में गुरुवार को बोले बिहार,बदले सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह सहित अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ पोस्टर जारी कर किया। नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार के 13 वर्षों की विफलताओं का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेगी। नेताओं के अनुसार जैसा नीति आयोग के हाल के रिपोर्ट में बिहार को स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, सहित सभी क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पीछे बताया गया है। नेताओ ने कहा की नीतीश कुमार अपने पूरे कार्यकाल में केंद्र के पैसे जिसमें सबसे ज्यादा यू पी ए के डा मनमोहन सिंह के समय में बिहार को प्राप्त योजनाएं, संस्थाएं एवम् राशि के बल पर जनता के बीच प्रचारित कर अपना चेहरा चमकाने का काम कर रहे है। नेताओ ने कहा की जदयू- भाजपा के लोग 15 वर्ष पुरानी लालू-राबड़ी सरकार की गाथा गा कर आज वोट लेने की बात कर रहे हैं।जो पूरी तरह राजनीतिक दरिद्रता कहीं जाएगी।क्योंकि इस 15 वर्षों में तीन चुनाव हो चुके हैं। राज्य की जनता तीन-तीन चुनाव में पूर्व की सरकार को सजा दे चुकी है। अब बिहार की जनता नीतीश कुमार के 13 वर्षों के शासनकाल का मूल्यांकन कर बदलाव करने का मूड बना चुकी है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER