केसी वेणुगोपाल की मां का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया दु:ख

केसी वेणुगोपाल की मां का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया दु:ख

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की मां कोझुम्मल चटादी जनकीअम्मा का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। उम्र से संबंधित बीमारी के कारण कन्नूर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी नेताओं ने शोक जताया है। कांग्रेस […]

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की मां कोझुम्मल चटादी जनकीअम्मा का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। उम्र से संबंधित बीमारी के कारण कन्नूर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी नेताओं ने शोक जताया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वेणुगोपाल की मां के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को खोना सबसे दर्दनाक होता है। भगवान इस दु:ख की घड़ी में वेणुगोपाल और उनके परिवार को शक्ति और शान्ति दे।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केसी वेणुगोपाल की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुखद क्षण है जब आपके सिर से माता का हाथ हट जाए। भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि पूरे परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति दे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER