गया में एकांतवास अवधि पूरी कर घर लौटे अप्रवासी भारतीय

गया में एकांतवास अवधि पूरी कर घर लौटे अप्रवासी भारतीय

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया। गया में 14 दिनों तक एकांतवास में रहे 31 अप्रवासी भारतीयों को प्रमाण पत्र देकर मंगलवार को वापस अपने-अपने गृह जिला की ओर रवाना कर दिया गया।  कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न देशों में फंसे भारतीय प्रवासियों को वंदे भारत मिशन के तहत हवाई […]

गया। गया में 14 दिनों तक एकांतवास में रहे 31 अप्रवासी भारतीयों को प्रमाण पत्र देकर मंगलवार को वापस अपने-अपने गृह जिला की ओर रवाना कर दिया गया।  कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न देशों में फंसे भारतीय प्रवासियों को वंदे भारत मिशन के तहत हवाई जहाज से गया लाया जा रहा है। इनमें बिहार और झारखंड के अप्रवासी भारतीय नागरिक शामिल हैं। वंदे भारत मिशन के तहत बिहार के लिए लैंडिंग पाइंट गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को बनाया गया है।मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगवा चुबा आओ को नोडल अधिकारी सरकार ने मनोनीत कर रखा है। वंदे भारत अभियान के तहत 18 मई को यूनाइटेड किंगडम के लंदन से 41 यात्रियों को लेकर पहली बार विशेष विमान गया में लैंड किया था। इनमें तीन बच्चें और 28 अप्रवासी बिहारी नागरिक थे। सभी 31 अप्रवासियों को बोधगया के एक अच्छे होटल में रखा गया था। इन सभी अप्रवासियों ने 01 जून को 14 दिनों की एकांतवास अवधि पूर्ण कर ली। मेडिकल स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ पाए गए गए। जिला प्रशासन ने उन सभी को एकांतवास प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रमंडलीय आयुक्त श्री आओ ने उन सभी के सफल जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER