गौ हत्या के विरोध मे गांधी चौक पर आमरण अनशन

गौ हत्या के विरोध मे गांधी चौक पर आमरण अनशन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। खुदानगर मे वर्षो से चल रहे अवैध बूचडखाना और गौ हत्या के विरोध मे गांधी चौक पर आज से चम्पारन स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष एवम् सामाजिक कार्यकर्ता नासिर खान हुसेन के द्वारा अनिश्चित कालिन आमरण अनशन शूरू कर दिया गया है। जिसे विहिप और बजरंगदल ने समर्थन किया है। और साथ मे अनशन स्थल […]

मोतिहारी। खुदानगर मे वर्षो से चल रहे अवैध बूचडखाना और गौ हत्या के विरोध मे गांधी चौक पर आज से चम्पारन स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष एवम् सामाजिक कार्यकर्ता नासिर खान हुसेन के द्वारा अनिश्चित कालिन आमरण अनशन शूरू कर दिया गया है। जिसे विहिप और बजरंगदल ने समर्थन किया है। और साथ मे अनशन स्थल पर सहयोग मे बैठा भी है। अनशन स्थल से अनशनकारी नासिर खान हुसैन ने बताया कि 2020 के नवम्बर से मै धरना प्रदर्शन कर रहा हूँ। प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया गया कि अवैध बूचडखाना चल रहा है। 6 दिसम्बर के धरना और विहिप बजरंगदल के आनदोलन के आलोक मे जिला प्रशासन ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी का वेतन भी बन्द किया है। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नही हुआ है। इनहोने बताया कि यदि बूचडखाना बन्द नहीं हुआ तो मै गौ माता की रक्षा के लिए प्राण भी त्याग दूंगा।

मौके पर अनशन के समर्थन मे बैठे विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क अशोक श्रीवास्तव अधिवकता ने बताया कि विहिप ने जिलाधिकारी के पास प्रदर्शन 14 सितम्बर 2019 को किया उनके पास धरना किया। गांधी चौक पर धरना दिया जिलाधिकारी और एस डी ओ, कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दिया सभी ने कहा कि अविलंब बंद होगा लेकिन आज तक बूचडखाना बन्द नही हुआ। इन्होंने बताया कि बूचडखाना से हिन्दू मुस्लिम दोनो को दिक्कत है। खून नालियो द्वारा लोगो के घरो तक पहुच रहा है। प्रदूषण फैल रहा है, लोगो का जीना दुर्लभ हो गया है ।2011 से बिना लाइसेंस का बूचडखाना चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रशासन बन्द नही कराया तो विहिप बजरंगदल भी नासिर खान हुसेन के समर्थन मे अनिश्चित कालिन आमरण अनशन पर बैठेगा और यदि फ़िर प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया तो हम बूचडखाना चलने का आहवान करेगे और चलो बूचडखाना जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। अनशन पर इनके समर्थन मे विहिप के नगर अधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला सह मंत्री राजन तिवारी, दीपनारायण पांडेय इत्यादि कार्यकर्ता बैठे है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER