घर-घर जनसपंर्क कर बांट रहे प्रधानमंत्री के पत्रक

घर-घर जनसपंर्क कर बांट रहे प्रधानमंत्री के पत्रक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधान सभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को भागलपुर विधानसभा के विजयमित्रा मंडल में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र बांटा गया। गुरुवार को यह अभियान विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता और समाजसेवी व युवा भाजपा […]

भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधान सभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को भागलपुर विधानसभा के विजयमित्रा मंडल में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र बांटा गया। गुरुवार को यह अभियान विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता और समाजसेवी व युवा भाजपा नेता नंदिकेश शांडिल्य के संयोजन में चलाया गया। इस मौके पर अर्जित ने कहा कि विजयमित्रा के वार्ड संख्या 20 में सप्तऋषियों के साथ जनसपंर्क के दौरान कई दिव्यांगों से मिला, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। ये शारीरिक रूप से बहुत ही कष्ट में हैं। इन्हें उपचार की नितांत जरूरत है। अर्जित ने उनकी समस्याओं को सुनकर अविलंब केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से बात कर राष्ट्रीय आरोग्य निधि एवं पीएम राहत कोष से अनुसंशा कर देश के अच्छे अस्पताल में इनका इलाज करवाने की बात कही। साथ ही विजयमित्रा मंडल के विभिन्न मोहल्लों में वंशी झा लेन से जनसपंर्क अभियान की शुरुआत करते हुए ऊपर टोला, ग्वार टोली, घानुक टोली, आरएन अग्रवाल रोड होते हुए चुनिहारी टोला तक जनसंपर्क अभियान चला कर केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक ले जाने के लिए इस अभियान को चलाया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, अभय घोष सोनू, नंदिकिशोर शांडिल्य, ठाकुर मोहित सिंह, अमरजीत सिंह, राजदीप, रजी अहमद, अमन राज, सरस झा, राजा ठाकुर, अभिलाश, अमन सराफ, अभिषेक, अभिनव, गोरु, सरदूल त्रिवेदी, वकील खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER