चिराग हैं लोजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : कैफी

चिराग हैं लोजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : कैफी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कुनबे में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा। सूबे में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) की अगुवाई वाले राजग के घटक लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सहयोगी दलों पर दबाव की रणनीति पर अमल करते हुए उसे धार देना शुरू कर दिया है। […]

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कुनबे में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा। सूबे में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) की अगुवाई वाले राजग के घटक लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सहयोगी दलों पर दबाव की रणनीति पर अमल करते हुए उसे धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए कहा है कि इस बारे में वह जल्द ही फैसला करेगी।

लोजपा महासचिव शाहनाज अहमद कैफी नेसे खास बातचीत में कहा, ‘चिराग पासवान निश्चित तौर पर हमारी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।’ राजग से नाता तोड़ चुनाव लड़ने पर कैफी ने यूं तो स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने यह संकेत दिया है कि जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘बिहार में लोजपा ने 145 सीटों पर अपनी तैयारी की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। जल्द ही वह फैसला लेंगे।’

लोजपा के भाजपा व जदयू से अलग होकर चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों पर कैफी ने कहा कि जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में निर्णय ले लेगा।

हालांकि, लोजपा सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आज शाम दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में यह तय हो जाएगा कि लोजपा राजग के साथ चुनाव लड़ेगी या अकेले दम पर ताल ठोकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER