जरूरतमंदों की मदद के साथ संगठन को भी मजबूत कर रही है भाजपा

जरूरतमंदों की मदद के साथ संगठन को भी मजबूत कर रही है भाजपा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ संगठन विस्तार की प्रक्रिया में भी जोर-शोर से लगी हुई है। पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सांगठनिक ढांचा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के दिशा […]

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ संगठन विस्तार की प्रक्रिया में भी जोर-शोर से लगी हुई है। पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सांगठनिक ढांचा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के दिशा निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राममूर्ति चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा एवं विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाठक द्वारा जिला टीम का गठन किया गया। सभी नवदायित्वान कार्यकर्त्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं के जोश और कर्तव्यपरायणता पर ही राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय होती है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भागीदारी को प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर सराहा जा रहा है। भाजपा युवाओं की प्रतिभाओं को गति देकर भविष्य का कुशल नेतृत्व कौशल राष्ट्र को समर्पित करती है जो सेवा का भाव लेकर राष्ट्रवाद के कुशल संरक्षक एवं संवर्धक की भूमिका में राष्ट्रहित में कार्यरत रहते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव भी इन्हीं निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की तपोभूमि पर राष्ट्रवाद के सशक्त प्रहरियों के रूप में जब युवा शक्ति अलगाववाद एवं भ्रष्टाचार की राजनीति का समूल नाश करेगी।चुनावी वर्ष में ऐसी सशक्त टीम का गठन निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। मजबूत इरादे व अथक प्रयास से परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले ऐसे युवाओं के दमपर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ विजयश्री को प्राप्त करेगी। मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न स्थिति के मध्य नजर जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा का महामंत्री अमित कुमार एवं धर्मेन्द्र भारती, उपाध्यक्ष बमबम कुमार, विकास गौतम, जिला मंत्री राधेश्याम कुणाल, शशांक शेखर ललन कुमार, कीर्ति स्वराज, प्रवक्ता सत्यम कुमार चन्द्र, लालजी, सोशल मीडिया प्रभारी रौशन कुमार तथा युवती प्रमुख कौशिकी वत्स को बनाया गया है। इसके अलावा दस कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया। इस दौरान चुनाव आयोग के 16 सदस्यीय तथा किसान मोर्चा के 31 सदस्यीय टीम की घोषणा भी की गई। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER