ढ़ाई किग्रा  सोने के  साथ 08 डकैत गिरफ्तार

ढ़ाई किग्रा सोने के साथ 08 डकैत गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बरपेटा (असम)। बरपेटा जिला के हाउली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए ढ़ाई किग्रा सोने के क्रास व अन्य सामानों के साथ 08 डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि हाउली थाने के प्रभारी पंकज दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीती […]

बरपेटा (असम)। बरपेटा जिला के हाउली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए ढ़ाई किग्रा सोने के क्रास व अन्य सामानों के साथ 08 डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि हाउली थाने के प्रभारी पंकज दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीती रात को अभियान चलाते हुए डकैतों को गिरफ्तार किया। डकैतों की पहचान ग्वालपारा जिला के राखालडुबी निवासी सफिउर रहमान, रकिबुल इस्लाम, साहाजुल इस्लाम और मुजाम्मिल हक के अलावा ग्वालपारा जिला के मारकुल्ला के कमाल बाजार निवासी मुक्तार हुसैन, आब्राभिठा गांव निवासी नूर आहसान और बालारभिठा गांव निवासी सनिदुल इस्लाम के साथ ही बंगाईगांव जिला के धनतोलवा निवासी रफिकुल इस्लाम रूप में की गई है। डकैतों के पास से नगद 80 हजार 500 रुपये, रुपये की आकार का कागज का बंडल, ढ़ाई किग्रा वजन का सोने का क्रिश्चियन धर्म का प्रतीप चिह्न क्रास, 08 मोबाइल फोन, डकैती के काम में आने वाले कुछ औंजार, दो अल्टो कार (एएस-01एलसी-6537 दूसरी कार बिना नंबर की है) आदि को बरामद कया गया है। हाउली पुलिस गिरफ्तार डकैतों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में इलाके में हुई डकैती अन्य घटनाओं के बारे में पता चल सकता है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER